अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह फैसला गाजा में युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के आधार पर दिया गया है। हमास के सैन्य नेता मोहम्मद दैफ के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है। गाजा में इजरायली हमलों के कारण 44 हजार से अधिक फिलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं, लाखों बेघर और बुनियादी सुविधाओं से वंचित हो चुके हैं। इजरायल ने अदालत के अधिकार क्षेत्र को खारिज कर दिया है।
Ummah Post