संभल जामा मस्जिद को मंदिर बनाने का आंदोलन!

आज संभल में मं...
Ummah Post
24 November, 2024

संभल जामा मस्जिद को मंदिर बनाने का आंदोलन!

आज संभल में मंदिर के दावे पर फिर से सर्वेक्षण (सर्वे) की कोशिश की गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस और मुसलमानों के बीच झड़प हो गई, स्थिति तनावपूर्ण है।

इस मामले में लंबे-चौड़े बयानों से हटकर सीधे-सीधे सवाल होने चाहिए, जिसकी चुभन इस व्यवस्था के अंदर तक महसूस हो।

1- क्या उत्तर प्रदेश की अदालतों का सुप्रीम कोर्ट नागपुर में है? या वे योगी आदित्यनाथ के आश्रम को अपना कोर्ट रूम समझने लगे हैं? आखिर क्यों उत्तर प्रदेश की अदालतें एक के बाद एक मुसलमानों की ऐतिहासिक मस्जिदों में मंदिर के नाम पर सर्वे की अनुमति दे रही हैं?

2- यह वकील "विष्णु शंकर जैन" कौन है और किसके इशारों पर खेल रहा है? यह घोर मुस्लिम विरोध में डूबकर मस्जिदों में मंदिर तलाश करता है। इसी ने मथुरा की मस्जिद में पूजा शुरू करवाई और यही अब संभल की जामा मस्जिद को मूर्तिपूजा का अड्डा बनाना चाहता है। यह आखिर अपनी वकालत का इस्तेमाल मस्जिदों को मंदिर बनाने के लिए क्यों करता है?

3- अगर अदालतें मुसलमानों की मस्जिदों में मंदिरों के सर्वे कराने की गंभीरता को महसूस नहीं कर पा रही हैं, तो क्या हम कुछ मंदिरों में मस्जिदों के सर्वे कराने की कोशिश करें?

4- ये अदालतें जिस तरह से मुसलमानों के खिलाफ संदिग्ध और विवादास्पद फैसले कर रही हैं, क्या उससे कुणाल कामरा की यह बात सच साबित होती है कि भारत का सुप्रीम कोर्ट "ब्राह्मण-बनिया सेंटर" है?

5- आखिर मुसलमान कितनी मस्जिदों की कुर्बानी दे, तब इन हिंदू कट्टरपंथियों की प्यास बुझेगी?

6- आप जब चाहें किसी भी मस्जिद को मंदिर बनाएं, मस्जिदों में पूजा कराएं और मस्जिदों में मंदिर का सर्वे करवाएं, तो आखिर इससे हासिल क्या होगा? इसका नतीजा क्या होगा? क्या मुसलमानों को आप मृत और गुलामों से भी बदतर समझते हैं?

संभल जामा मस्जिद को मंदिर बनाने का यह आंदोलन तुरंत बंद हो और जिस जज ने यह आदेश दिया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

✍️: समीउल्लाह खान

Share this article
हज़रत मौलाना हुसैन अहमद मदनी की बेमिसाल इस्तिक़ामत (दृढ़ता)
लेख

हज़रत मौलाना हुसैन अहमद मदनी की बेमिसाल इस्तिक़ामत (दृढ़ता)

एक बार हज़रत मौलाना हुसैन अहमद मदनी (रह.) पर ग़द्दारी (राजद्रोह) का मुक़दमा चला और फ़िरंगी (अंग्रेज़) की अदालत हॉल कराची में उनकी पेशी हुई। मौलाना मोहम्मद अली जौहर और बहुत सारे दूसरे अकाबरीन (वरिष्ठ नेता) भी वहाँ जमा थे। फ़िरंगी ने बुलाया और कहा, "हुसैन अहमद! यह जो तुमने फ़तवा दिया है कि अंग्रेज़ की...