*जनरल नॉलेज*

1- बंदर जुगनू के करीब नहीं जाते क्योंकि वे उ...
Ummah Post
10 January, 2025

*जनरल नॉलेज*

1- बंदर जुगनू के करीब नहीं जाते क्योंकि वे उन्हें आग का शोला समझते हैं।

2- कुत्ते को जिस्म (शरीर) की बजाय ज़बान पर पसीना आता है। कुत्ते को घी हज़म नहीं होता।

3- हाथी और घोड़ा खड़े-खड़े सो जाते हैं।

4- मछली की आँखें इसलिए खुली रहती हैं क्योंकि उसके पपोटे (पलकें) नहीं होते।

5- केकड़े के दाँत पेट में होते हैं।

6- कछुए में फेफड़े नहीं होते, यह जिल्द (त्वचा) के ज़रिए साँस लेता है।

7- चींटी अपने वज़न से चालीस गुना ज़्यादा वज़न उठा सकती है।

8- बिच्छू छह दिन तक अपनी साँस रोक सकता है। बिच्छू पानी की तह में साँस नहीं ले सकता लिहाज़ा वह अपनी साँस रोक लेता है।

9- आप जितनी मर्ज़ी कोशिश कर लें यह याद नहीं कर सकते कि आपका ख़्वाब कहाँ से शुरू हुआ था।

10- कोई भी जज़्बाती धचका (भावनात्मक सदमा) पंद्रह या बीस मिनट से ज़्यादा नहीं होता, उसके बाद का वक़्त उसके बारे में ज़्यादा सोचने की वजह से होता है।

11- नब्बे फ़ीसद लोग उस वक़्त घबरा जाते हैं जब उन्हें मोबाइल पर कोई मैसेज आता है।

12- एक ऑयल बैरल में तक़रीबन 159 लीटर पेट्रोल होता है।

13- मक्खी एक सेकंड में 32 मर्तबा अपने पर (पंख) हिलाती है।

14- दुनिया के 26 मुल्कों को समंदर नहीं लगता।

15- तेल का सबसे पहला कुआँ पेंसिल्वेनिया, अमेरिका में 1859 ई. में खोदा गया था।

16- कछुआ, मक्खी और साँप बहरे होते हैं।

17- शहद की मक्खी 7 मील फ़ी घंटा की रफ़्तार से उड़ सकती है।

18- फ़िरऔनों के ज़माने के मिस्र में हफ़्ता 10 दिनों का हुआ करता था।

19- दुनिया की सबसे तवील (लंबी) जंग फ्रांस और ब्रिटेन के दरमियान हुई थी। यह जंग 1338 ई. में शुरू और 1453 ई. में ख़त्म हुई, यानी यह जंग 115 साल जारी रही।

20- अठारहवीं सदी में केचप बतौर दवा इस्तेमाल होता था।

21- कौवे की औसत उम्र 100 साल तक होती है।

22- पेंगुइन एक ऐसा जानवर है जो नमकीन पानी को मीठे पानी में तब्दील कर सकता है।

23- एक मुर्गी साल में औसतन 228 अंडे देती है।

24- बिल्लियाँ अपनी ज़िंदगी का 66 फ़ीसद हिस्सा सो कर गुज़ारती हैं।

25- उल्लू वह वाहिद परिंदा है जो अपनी निचली पलकें झपकाता है। बाक़ी सारे परिंदे अपनी ऊपरी पलकें झपकाते हैं।

✭ सुभानल्लाहि व बिहम्दिही सुभानल्लाहिल अज़ीम

Share this article
नबुव्वत की हक़ीक़त: मौलाना शम्सुल हक़ अफ़ग़ानी का लाजवाब जवाब
लेख

नबुव्वत की हक़ीक़त: मौलाना शम्सुल हक़ अफ़ग़ानी का लाजवाब जवाब

मौलाना शम्सुल हक़ अफ़ग़ानी (रहमतुल्लाह अलैह) से एक क़ादियानी जज ने पूछा: "नबुव्वत (पैगंबरी) क्या चीज़ है?" मौलाना शम्सुल हक़ अफ़ग़ानी फ़रमाने लगे: "नबुव्वत एक आला (सर्वोच्च) मन्सब (पद) है, अल्लाह जल्ल शानुहू जिसे चाहे अता फ़रमा देता है।" क़ादियानी बोला: "जब इतना अच्छा मन्सब है तो इसे आम (सब...