उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (नवाबगंज) में पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर ज़मीन के नीचे छिपाकर रखे गए 3 नीले ड्रमों में से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। ड्रम 500-500 के नोटों से खचाखच भरे हुए थे। पुलिस ने पूरे मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है और आयकर विभाग (Income Tax) को भी अलर्ट कर दिया है।
- अचानक बढ़ी संपत्ति सेबरईपुर-रामनगर गाँव के दो भाई (राकेश और राजेश यादव) 2020 में पुणे से लौटे थे। अचानक गाँव में महँगी ज़मीनें और ट्रैक्टर खरीदने से गाँव वालों को उन पर शक
- विवाद से खुला राज़:हाल ही में हुए एक स्थानीय विवाद के बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भाइयों ने चोरी/अवैध कैश ज़मीन में दबाकर रखा है और वे रोज़मर्रा के खर्च के लिए उसमें से थोड़े-थोड़े पैसे निकालते थवीडियोग्राफी के साथ खुदाई:
- 'यक्ष' (Yaksh) ऐप सत्यापन और खुफिया जानकारी के आधार पर जब पुलिस ने पारदर्शी तरीके से वीडियोग्राफी करते हुए खुदाई कराई, तो ज़मीन से 3 ड्रम नोट बरामद हुए।पुलिस व आईटी विभाग की कार्रवाई:
- गंगानगर डीसीपी सोनम कुमार के अनुसार, बरामद कैश को सील कर मालखाने में रखवा दिया गया है। हिरासत में लिया गया व्यक्ति गोलमोल जवाब दे रहा है। पुलिस अब पुणे की उस कंपनी और पैसों के असली स्रोत की पड़ताल कर रही है।