https://islamictube.in/new_site/public/images/news_images/1792_2026-10-30_islamictube.jpg

SIR की डेडलाइन फिर बढ़ी: 5 राज्यों में 30 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट, दिल्ली में 22 दिसंबर को

चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की डेडलाइन एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और नगालैंड में चल रहे इस अभियान की अंतिम तारीखें बदली गई हैं। यह तीसरी बार है जब आयोग को इस प्रक्रिया की डेडलाइन आगे खिसकानी पड़ी है।

फाइनल वोटर लिस्ट कब आएगी?

महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और नगालैंड: 30 नवंबर 2026

दिल्ली: 22 दिसंबर 2026

सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद फैसला

यह विस्तार ऐसे समय हुआ है, जब दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने SIR की डेडलाइन और प्रक्रिया को लेकर कड़ा रुख अपनाया था। आयोग के मुताबिक, संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने अतिरिक्त समय मांगा था। फैसला इसलिए लिया गया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूट न जाए।

राज्यवार नई समय-सीमा

महाराष्ट्र: दावे और आपत्तियों की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर से बढ़ाकर 13 नवंबर। नोटिस जारी करने और दावों के निस्तारण की प्रक्रिया 25 नवंबर तक। फाइनल लिस्ट 30 नवंबर को।

दिल्ली: दावे और आपत्तियों की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर से बढ़ाकर 25 नवंबर। आपत्तियों का निस्तारण 30 नवंबर की जगह 15 दिसंबर तक। फाइनल लिस्ट 22 दिसंबर को।

हरियाणा और आंध्र प्रदेश: दावों और आपत्तियों का निस्तारण 20 नवंबर तक।

तेलंगाना: निस्तारण 26 नवंबर तक।

नगालैंड: निस्तारण 25 नवंबर तक।

इसके बाद तीनों राज्यों में फाइनल लिस्ट 30 नवंबर को जारी होगी।

वोटर्स के लिए क्या सुविधा?

आयोग ने सभी संबंधित राज्य निर्वाचन अधिकारियों को संशोधित टाइमलाइन का बड़े स्तर पर प्रचार करने के निर्देश दिए हैं। मकसद यह है कि पहली बार वोटर बने युवा, हाल में पता बदलने वाले नागरिक, और वे लोग जिनके नाम ड्राफ्ट लिस्ट में कट गए या गलत दर्ज थे, फॉर्म-6, फॉर्म-7 या फॉर्म-8 के जरिए समय रहते आवेदन कर सकें।