https://islamictube.in/new_site/public/images/news_images/8756_2026-10-30_islamictube.webp

"बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते": शाह के यूपी में UCC लागू करने के बयान पर अखिलेश का पलटवार, MLC नतीजों पर भाजपा को घेरा

गृह मंत्री अमित शाह के यूपी में UCC लागू करने के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, "बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते।" इससे पहले लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शाह ने कहा था कि 2027 में तीसरी बार सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में भाजपा सरकार "अंगद के पांव" की तरह अडिग है।

विधान परिषद नतीजों पर अखिलेश का दावा

प्रेस वार्ता से पहले अखिलेश ने नवनिर्वाचित MLC कांती सिंह, मान सिंह, आशुतोष सिन्हा, आकाश अग्रवाल और लाल बिहारी यादव का सपा कार्यालय में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षकों ने शत-प्रतिशत भाजपा के खिलाफ वोट किया और यह जनादेश बताता है कि शिक्षक व स्नातक भाजपा के खिलाफ हैं। उनके मुताबिक भाजपा भले पांच सीटें हारी हो, लेकिन असल में वह 50 जिलों में हारी है।

"भाजपा में भगदड़ मचेगी"

* अखिलेश ने दावा किया कि टिकट लेने वालों से भाजपा की खिड़की खाली दिखेगी।

* उन्होंने कहा कि व्यापारी, ब्राह्मण, वैश्य और कायस्थ समाज सपा के साथ हैं।

सपा के वादे

* केजी से पीजी तक मुफ्त पढ़ाई।

* सभी स्पोर्ट्स सेंटर के लिए "वन क्लास" व्यवस्था।

चुनाव आयोग और डेटा पर सवाल

* अखिलेश ने दावा किया कि सपा 80 में 80 लोकसभा सीटें भी जीत जाए, तब भी बैलेट से चुनाव की मांग करेगी।

* उनका आरोप है कि वोटर लिस्ट में सुधार की जरूरत है और भाजपा के लोग वोट के दिन फर्जी आधार कार्ड बनवाकर वोट डलवाते हैं।

* उन्होंने सरकार पर डेटा बेचने का आरोप लगाया और कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड हो रहा है।

* उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 26 हजार स्कूल बंद कराकर 27 हजार शराब के ठेके खुलवाए हैं, जिससे शिक्षकों के सवा लाख पद घटेंगे।