वही अल्लाह रात और दिन का उलट-फेर करता है। यक़ीनन इन सब बातों में उन लोगों के लिए नसीहत का सामान है जिनके पास देखने वाली आँखें हैं। (44) (आसान तर्जुमतुल क़ुरआन)
एक व्यक्ति एक किराने की दुकान पर नौकरी करता था। वह किसी न किसी बहाने दुकान से कुछ न कुछ चोरी करता रहता था। दुकान का मालिक बहुत ही खुशमिज़ाज (अच्छे अख़्लाक़ वाला) और ईमानदार इंसान था।
वक़्त गुज़रता गया और दस-बारह साल बीत गए। अल्लाह ने मालिक को खूब बरकत दी और उसकी दुकान शहर की सबसे बड़ी दुकान बन गई...