अस्र के बाद कोई नफ़्ल नमाज़ पढ़नी जायज़ नहीं! अलबत्ता यह वक़्त फ़र्ज़ नमाज़ों के लिए मकरूह नहीं है, जिस तरह अस्र की वक़्तिया (उस वक़्त की) फ़र्ज़ नमाज़ इस वक़्त में पढ़ी जा सकती है, उसी तरह क़ज़ा शुदा (छूटी हुई) नमाज़ें भी पढ़ने की इजाज़त है। अलबत्ता जब सूरज पीला पड़ जाए, तो वक़्तिया नमाज़ के अलावा कोई नमाज़ पढ़ना जायज़ न होगा। (किताब-उन-नवाज़िल / जिल्द: 3 / पृष्ठ: 263)