जानदार की तस्वीर बनाना और तस्वीर बनाने की मज़दूरी?
जानदार की तस्वीर बनाना हराम है, और बनाने वालों पर अहादीस में सख्त चेतावनी (वईद) आई है और उसका व्यापार करना नाजायज़ है। तांबे और पीतल की तस्वीरों की आमदनी मकरूह है, तथा मिट्टी की तस्वीरों की आमदनी नाजायज़ है। (किताबुन नवाज़िल/खंड: 16/पृष्ठ: 473)