अच्छे आचरण की कीमत 🥹

बगदाद में एक व्यक्ति अबू हमज़ा रहते...
Ummah Post
By Hassan
7 October, 2025

अच्छे आचरण की कीमत 🥹

बगदाद में एक व्यक्ति अबू हमज़ा रहते थे, जो "सुकरी" के उपनाम से प्रसिद्ध थे... उन्हें "सुकरी" कहने का कारण क्या था?... अरबी में "सुकर" चीनी (शक्कर) को कहते हैं... दरअसल उनका अख्लाक (आचरण/व्यवहार) इतना मीठा था कि उनकी हर बात चीनी की तरह मजेदार लगती थी... इसलिए उनके अच्छे आचरण की बदौलत लोगों ने उन्हें "सुकरी" के नाम से मशहूर कर दिया था...

उनके बारे में आता है कि वे एक बार गंभीर रूप से कर्जदार हो गए... इसलिए उन्होंने अपना आलीशान घर बेचकर अपना कर्ज चुकाना चाहा... जब मोहल्ले वालों को पता चला तो उन्होंने कारण पूछा... वे कहने लगे: मुझ पर कठिन समय आ गया है और आर्थिक रूप से कमजोर हो गया हूँ... लोगों ने आपस में मशविरा (सलाह) किया और इस बात पर सहमत हुए कि यदि हम सब मोहल्ले वालों ने मिलकर उनका कर्ज अदा नहीं किया और "सुकरी" हमारे बीच से चले गए... तो हमें उनके जैसा कभी कोई नहीं मिलेगा...

सभी लोगों ने मिलकर कर्ज की राशि का भुगतान किया... और "सुकरी" को अपने मोहल्ले से जाने नहीं दिया... और न ही उन्हें अपना मकान बेचने दिया...

(किताब अल-बत्न, पृष्ठ संख्या 55)

Share this article
पूर्ण स्वतंत्रता का भ्रम: अभिनेत्री हुमैरा असगर की दर्दनाक कहानी
लेख

पूर्ण स्वतंत्रता का भ्रम: अभिनेत्री हुमैरा असगर की दर्दनाक कहानी

"तो हे आँख वालों! इबरत (सीख) हासिल करो।" यह उन लोगों के लिए एक सबक है जो "मेरा जिस्म, मेरी मर्जी" का नारा लगाते हैं। मर्जी भी उसी की थी और जिस्म भी उसी का था, मगर उसके बाद जो हुआ वह सन्नाटे से गूंजता हुआ एक कमरा था। बंद दरवाजे के पीछे महीनों से खामोश पड़ी एक लाश थी, और आस-पास न कोई रोने वाली आँख...